अनियंत्रित होकर टैंपो पानी से भरी 30 फीट गहरी खाई में गिरा, नवजा​त समेत 3 बच्चों की मौत

दाहोद. गुजरात में दाहोद जिले के नानीकोडी गांव के निकट एक ऑटो रिक्शा 30 फीट गहरी खाई गिर पड़ा। इस हादसे में एक नवजा​त शिशु समेत 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, ऑटो रिक्शा में सवार 3 महिला जिंदा बचीं। यह घटना उस समय हुई, जब प्रसूति के बाद एक मां अपने नवजात शिशु और अन्य दो महिलाओं के साथ अस्पताल से घर लौट रही थी पुलिस और दमकल विभाग को स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना की जानकारी दी। जिसके बाद तालाब के गहरे पानी में पड़े ऑटो रिक्शा को बाहर निकाला गया।

a auto rickshaw falls in deep pond, three child dies

पुलिस के अनुसार, दाहोद तहसील के चोसाला गांव निवासी 25 वर्षीय महिला को प्रसूति पीड़ा के बाद गांव की अन्य दो महिलाएं उसे रेटिया प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र ले गई थीं। जहां प्रसूता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद जब वे महिलाएं ऑटो रिक्शा में घर लौट रही थीं, तो रास्ते में नानीडोकी गांव के निकट ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ा। उसमें बैठे 2 बच्चों समेत नवजात शिशु की भी पानी के अंदर जान चली गई। बाद में दुर्घटना की जानकारी वहां से निकलते अन्य वाहनचालकों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। जिसके बाद ऑटो रिक्शा को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई।

a auto rickshaw falls in deep pond, three child dies

इस दुर्घटना में 3 बच्चों की तो जान जा चुकी थी, वहीं महिलाएं भी जख्मी हो गई थीं। उनमें एक प्रसूता समेत अन्य 2 महिलाओं को दमकलकर्मियों ने बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस-108 की मदद से दाहोद के निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि, दुर्घटना में प्रियंकाबेन कनुभाई बारीया उम्र 6, आर्यन कलसिंगभाई मावी उम्र 5 की मौत हुई। उनके अलावा नवजात शिशु की भी जान चली गई। तीनों बच्चों के मृतदेह का अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+