12 साल की बालिका से दुष्कर्म करने के बाद सिर काटा, लाश झाड़ियों में फेंकी, भाई गिरफ्तार

बनासकांठा। यहां डीसा कस्बे में दुष्कर्म एवं हत्या की दिल ​दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक 12 साल की मूक-बधिर बालिका की सिर कटी लाश पुलिस ने जंगल-झाड़ियों से बरामद की। आशंका जताई गई कि किसी दरिंदे ने पहले उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद बेरहमी से हत्या की। पुलिस ने इस मामले में पड़ताल करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

a 12 year old physically challenged girl murdered after harassment in Banaskantha

आरोपी शख्स की उम्र 25 साल बताई जा रही है और उस बालिका का ही एक संबंधी है। दोनों के बीच मामा-बुआ के भाई-बहन का रिश्ता था। संवाददाता ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, उक्त लड़की का सिर दांतीवाडा पुलिस ने शनिवार को बरामद किया। वहीं उसका धड़ भी पड़ा हुआ था। वह नाबालिग लड़की शुक्रवार को बनासकांठा के डीसा से गायब हुई थी। पड़ताल में यह भी सामने आया है कि, उस दिन वो शख्स उस लड़की को अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया था। पुलिस के मुताबिक, इसी शख्स ने नाबालिग लड़की का पहले रेप किया और फिर हत्या कर दी।

पुलिस उपाधीक्षक कुशल ओझा बोले कि, ''लाश हमें दंतीवाड़ा के मोती भाखड़ गांव के निकट एक सुनसान जगह से मिली। आशंका है कि 12 वर्षीय बच्ची का बलात्कार करने के बाद हत्या की गई।आरोपी की पहचान बच्ची के रिश्ते के भाई के रूप में की गई है। वहीं, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+