8वीं के छात्र संग लापता हुई 26 वर्षीय शिक्षिका, गुजरात पुलिस ने कहा- सालभर से रिलेशन में थे दोनों

गांधीनगर। यहां कलोल सिटी थाना क्षेत्र से प्रेम-संबंध का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 26 वर्षीय शिक्षिका एक नाबालिग छात्र के साथ गायब हो गई। छात्र 8वीं पढ़ता है। दोनों के बीच पिछले करीब 1 साल से नजदीकियां थीं। जब छात्र घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। पिता ने पुत्र के लापता होने के बारे में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ के उपरांत निष्कर्ष निकाला कि, शिक्षिका के उस छात्र से प्रेम संबंध हैं और दोनों कहीं चले गए हैं।

26 year old female teacher runs away from home with a 8th class student in Love

उक्त छात्र के पिता ने शिकायत में कहा कि शाम को 7 बजे जब मैं घर पहुंचा तो पाया कि मेरा बेटा लापता है। पत्नी ने बताया कि लड़का 4 बजे से घर में नहीं है। इसके बाद पड़ोसियों से पूछा, काफी तलाशा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। उसके बाद हम कई लोग बेटे को पढ़ाने वाली क्लास टीचर के घर गए तो पता चला कि वह भी अपने घर से लापता है। काफी प्रयासों के बाद बेटे का पता नहीं चलने पर हमने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

26 year old female teacher runs away from home with a 8th class student in Love

इस मामले में पुलिस ने बताया कि, वह शिक्षिका कलोल सिटी के दरबारी चौल इलाके की रहने वाली है। लापता छात्र के साथ पिछले एक साल से उसके नाजायज संबंध होने के कारण ही स्कूल प्रशासन ने इस संबंध में दोनों को चेतावनी भी दी थी। आशंका हैं कि, अपने संबंध किसी को स्वीकार नहीं होने के कारण उन्होंने घर छोड़ कहीं और चले जाने का फैसला किया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+