गुजरात: एक के बाद एक 2 BJP कैंडिडेट ने छोड़ी अपनी उम्मीदवारी, रंजनबेन भट्ट-भीकाजी ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियां पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतर गई हैं। वहीं सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही हैं। बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।
वहीं, इस बीच गुजरात में एक के बाद एक दो बीजेपी कैंडिडेट ने अपनी उम्मीदवारी छोड़ दी है। वड़ोदरा से बीजेपी सांसद रंजनबेन भट्ट ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। बीजेपी ने उन्हें दोबारा टिकट देकर मैदान में उतारा था। इसके बाद भी उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

हम चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं- रंजनबेन
सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने ऐलान किया है कि वह चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने उनकी उम्मीदवारी का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि हम चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। पार्टी ने हमें टिकट दिया, इसके लिए शुक्रिया, लेकिन हम चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं।
भीकाजी ठाकोर ने भी किया चुनाव लड़ने से इनकार
वहीं, दूसरी तरफ गुजरात के साबरकांठा से भाजपा उम्मीदवार भीकाजी ठाकोर ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है। हम चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। पार्टी ने हम पर दोबारा भरोसा किया, इसके लिए पार्टी को बहुत-बहुत धन्यवाद।
रंजनबेन भट्ट को ऐसे मिला था मौका
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए रंजनबेन भट्ट को तीसरी बार इस सीट से टिकट दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपनी उम्मीदवारी छोड़ दी है। वह 2 बार यहां से सांसद हैं। रंजनबेन भट्ट 2014 में उपचुनावों में वडोदरा से पहली बार सांसद चुनी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा के साथ वाराणसी से जीते थे। पीएम मोदी के सीट छोड़ने के बाद रंजनबेन भट्ट को मौका मिला था। पार्टी ने उन्हें 2019 में फिर टिकट दिया था। तब भी वह बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: बाकी है 5 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा, बीजेपी ने कहा- भूपेश पर कांग्रेस का हुआ खत्म












Click it and Unblock the Notifications