14 साल की किशोरी को हुआ बच्चा, गुजरात पुलिस ने सौतेले बाप को गिरफ्तार कर जेल में डाला

गोंडल. गुजरात में गोंडल सिटी में एक रेप विक्टिम नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। करीब 20 दिन पहले उसे अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसकी मां को बताया कि वह प्रेग्नेंट है। तब पूछताछ किए जाने पर लड़की ने कहा कि सौतेले पिता ने ही उससे दुष्कर्म किया था। डर के कारण उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया।

14 years rape victim girl given birth to child at gujarat

संवाददाता के अनुसार, पीड़िता महज 14 साल की है। इस मामले में आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आज अस्पताल में उक्त किशोरी द्वारा बच्चे को जन्म दिया गया। जननी के नाबालिग होने के कारण नवजात को चिल्ड्रन होम भेजे जाने की संभावना है।
रेप की शिकायत गोंडल सिटी पुलिस से की गई थी। जिसके बाद सिटी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया था। उसे पेट दर्द होता था। पुलिस के समक्ष उसने कहा था कि सौतेले पिता ने चाकू से डराकर गलत किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+