गुजरात: सूरत में बारिश का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, वापसी के दिनों में भी ऐसे गरज-बरस रहा मानसून
सूरत। गुजरात में इस साल काफी बारिश हुई। इसी वजह से कई जिलों में तो किसानों की फसलें भी तबाह हो गईं। सूरत जिले की बात की जाए, तो बारिश ने यहां 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यहां इस मानसून सीजन में 2165.4 मिमी बारिश हो चुकी है। इससे पहले 2013 में 2158.9 मिमी दर्ज की गई थी। ताज्जुब की बात यह है कि, देशभर से मानसून की वापसी हो रही है, ऐसे समय में भी सूरत समेत कई जिलों में झमाझम वर्षा हो रही है।

Recommended Video
2165.4 मिमी बारिश हो चुकी सूरत में
सूरत जिले में बारिश का माहौल बना हुआ है। विगत 24 घंटे में शहर में पौने चार इंच बारिश हुई। शनिवार से फिर एक बार झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। मंगलवार रात 8 बजे से बुधवार रात 8 बजे तक जिले में जमकर बदरा बरसे। जिले में सबसे अधिक कामरेज तहसील में 6 इंच और शहर में पौने चार इंच बारिश हुई। वहीं, मांगरोल में साढ़े चार इंच बारिश दर्ज हुई।

बुधवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्शियस, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्शियस, आद्रता का प्रमाण 98 फीसदी और पवन की गति साउथ वेस्ट से 3 किमी प्रति घंटे दर्ज हुई।

वापसी के दिनों में भी डेढ़ इंच वर्षा
सूरत के सेंट्रल जोन में एक इंच बारिश दर्ज हुई है। इसके अलावा सर्वाधिक बारिश उधना जोन में 37 मिमी दर्ज हुई। वराछा-ए में 26, वराछा बी में 8, रांदेर में 10, कतारगाम में 30, लिंबायत में 3 और अठवा जोन में 12 मिमी बारिश हुई। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वापसी के दिनों में भी मानसून से उधना में डेढ़ इंच बारिश दर्ज हुई तो सामान्य दिनों में सूरत में कितनी वर्षा हुई होगी।













Click it and Unblock the Notifications