गोरखपुर से आज नामांकन दाखिल करेंगे योगी आदित्यनाथ, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

गोरखपुर, 04 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। योगी आदित्यनाथ अपना नामांकन सुबह 11.40 बजे दाखिल करेंगे। इससे पहले गोरखपुर स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में अमित शाह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि अमित शाह उत्तर प्रदेश में पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं। अहम बात है कि भाजपा पहली राजनीतिक पार्टी है जिसने अपना मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। उत्तर प्रदेश में सात चरण में मतदान होंगे, पहला चरण 10 फरवरी को है।

yogi

बता दें कि 15 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी ने ऐलान किया था कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि वह मैनपुर की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंग। भारतीय जनता पार्टी को 2017 में सत्ता में लाने में अमित शाह की अहम भूमिका थी। 2014 से 2020 तक अमित शाह पार्टी के अध्यक्ष रहे,इस दौरान 2014 और 2017 में अमित शाह ने यूपी में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ फिर से संबंध स्थापित करने पर विशेष जोर दिया।

उत्तर प्रदेश में कुल सात चरण में मतदान होंगे। पहला चरण 10 फरवरी, दूसरा 14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथा 23 फरवरी, पांचवा 27 फरवरी, छठा 3 मार्च और सातवां चरण 7 मार्च को होगा। जबकि चुनाव के नतीजे 19 मार्च को घोषित किए जाएंगे। 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी ने प्रदेश में 39.67 फीसदी वोट हासिल किए थे। वहीं सपा सिर्फ 47 और बसपा 19 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। कांग्रेस ने महज 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+