World Coconut Day 2022: पूर्वाचल में बढ़ रही नारियल की डिमांड,खेती को मिल रहा बढ़ावा
आज नारियल दिवस है।विश्व नारियल दिवस की शुरुआत वर्ष 2009 से हुई थी। इस दिवस को मनाने का मुख्य उदेश्य विश्व स्तर पर नारियल की खेती के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ साथ नारियल उद्योग को बढ़ावा देना है।इसी क्रम में सरकार
गोरखपुर,2सितंबर: आज नारियल दिवस है।विश्व नारियल दिवस की शुरुआत वर्ष 2009 से हुई थी। इस दिवस को मनाने का मुख्य उदेश्य विश्व स्तर पर नारियल की खेती के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ साथ नारियल उद्योग को बढ़ावा देना है।इसी क्रम में सरकार की कई योजनाएं नारियल की खेती को बढ़ावा दे रही हैं।धीरे-धीरे नारियल ने पूर्वांचल में भी अपनी लोकप्रियता बढ़ाई है।इसकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए गोरखपुर कृषि विज्ञान केंद्र लगातार इसकी खेती को बढ़ावा दे रहा है।नारियल आम लोगों की जिंदगी का हिस्सा तो बना ही है साथ ही इसने रोजगार को भी बढ़ावा दिया है।इम्यूनिटी बूस्टर के रुप में इस फल ने जन-जन में लोकप्रियता बढ़ाई है।

खेती को मिल रहा बढ़ावा
कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के वैज्ञानिक सतीश तोमर ने बताया कि नारियल की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार की योजना के तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों को नारियल की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।सरकार जनपद व आस-पास के क्षेत्रों में इसकी मांग को देखते हुए बेलीपार कृषि विज्ञान केंद्र से पिछले साल ही पांच हजार से अधिक नारियल पौधों को किसानों में वितरित किया गया था।जिसकी ग्रोथ अच्छी है।भविष्य में यहां नारियल की खेती की अपार संभावनाएं है।5 से 7 साल में नारियल तैयार हो जाएगा।

प्रतिदिन 4 से 5 लाख का नारियल पानी पीते हैं गोरखपुरवासी
महेवा मंडी स्थित होलसेल दुकानदारों व फुटकर व्यापारियों से बात करने पर जो आंकड़े मिले हैं।उस हिसाब से गोरखपुरवासी प्रतिदिन चार से पांच लाख का नारियल पानी पीते हैं।होलसेल व्यापारी अनंत कुमार बताते हैं कि प्रतिदिन एक ट्रक की खपत है।एक ट्रक में 9 हजार से ज्यादा पीस आते हैं।इंदिरा बाल बिहार के फुटकर व्यापारी विनोद बताते हैं कि मैं प्रतिदिन सौ से ज्यादा नारियल पानी बेच लेता हूं।एक नारियल पानी 40 से 50 रुपए में बिकता है।

इम्यूनिटी बूस्टर के रुप में हो रहा इस्तेमाल
नारियल कई सारे न्यूट्रिशन से भरा हुआ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है।कोरोना काल में यह इम्यूनिटी बूस्टर के रुप में सर्वाधिक पेय पदार्थ रहा।इसके साथ ही कई फायदों के कारण यह आमजन में लोकप्रिय हो रहा है।

विश्व नारियल दिवस 2022 की थीम
हर साल विश्व नारियल दिवस को एक ख़ास थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल विश्व नारियल दिवस 2022 की थीम है 'खुशहाल भविष्य और जीवन के लिए नारियल की खेती करें' है। पिछले साल 2021 में इसकी थीम 'कोविड-19 महामारी और उससे परे एक सुरक्षित समानेशी लचीला और टिकाऊ नारियल समुदाय का निर्माण' थी।












Click it and Unblock the Notifications