UP: पति और दो बेटों की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, बोली- बेटी पर रखता था गलत नीयत

पति व दो सौतेले बेटों की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया।

police

Gorakhpur News: गोरखपुर के साहबगंज में शनिवार- रविवार रात में अपने पति व दो बेटों की गला रेतकर हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संदेह होने पर महिला से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया और हत्या करने की वजह बताई।

बेटी पर रखता था गलत नियत
पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि पति व दो बेटों की हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदेह होने पर नीलम गुप्ता पत्नी स्वर्गीय अवधेश गुप्ता निवासी साहबगंज से कड़ाई से पूछताछ की गयी। आरोपी नीलम गुप्ता ने बताया कि अवधेश से उसकी दूसरी शादी हुई थी। वह मेरी पहली शादी से हुई लड़की पर गलत नियत रखता था।

पहली पत्नी के बेटों को देना चाहता था जायजाद
महिला ने पुलिस को बताया कि दूसरे पत्नी से जो लड़के आर्यन और आरो पैदा हुए थे, अवधेश उन्ही को सम्पत्ति देने के लिये बार-बार कहते थे तथा मेरे पूर्व के पति से जो मेरी लड़की शिवांगी पुत्री स्व0 अखिलेश पैदा हुई थी, उसको सम्पत्ति से बेदखल करने की बात करते थे । इसी बात से नाराज होकर मैनें अवधेश और उनके दोनो लड़को को जान से मार दिया, जिससे सारी सम्पत्ति मेरे नाम हो जाय ।

यह है घटना
घटना 26 फरवरी की रात लगभग 01.30 बजे के आस- पास की है। गोरखपुर के सहबाजगंज में एक व्यक्ति व उसके दो लड़को की धारदार हथियार से गला काट कर जान से मार देने के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही सहजनवां पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घायल अवधेश कुमार गुप्ता व उनके दो लड़कों आर्यन तथा आरो उर्फ पीहू को तत्काल सीएचसी सहजनवां ले गयी। जहां डॉक्टरों ने तीनो की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां जिला अस्पताल के डाक्टर ने आरो उर्फ पीहू उम्र करीब 06 वर्ष को मृत घोषित कर दिया तथा अवधेश और आर्यन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । मेडिकल कालेज के डॉक्टर ने अवधेश कुमार गुप्ता उम्र करीब 35 वर्ष व आर्यन उम्र करीब 07 वर्ष को मृत घोषित कर दिया ।

घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की दूसरी पत्नी नीलम उम्र करीब 32 वर्ष को संदेह के आधार पर महिला आरक्षी सुनीता निषाद के माध्यम से पूछताछ कराया गया तो मृतक की पत्नी नीलम ने पूरी बात बताते हुए अपना जुर्म कबूल लिया। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Recommended Video

    बेटी पर पड़ी बाप की बुरी नजर,माँ ने कर दिया बड़ा कांड

    Gorakhpur News: लड़कियों के दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, दंग रह गये लोग
    सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 सहबाजगंज के रहने वाले अवधेश गुप्ता ने आठ माह पूर्व संत कबीर नगर के धनघटा की रहने वाली नीलम गुप्ता से शादी की थी। नीलम की भी दूसरी शादी थी। उसकी भी पहले शादी से एक बेटी पीहू थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+