Gorakhpur News: लड़कियों के दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, दंग रह गये लोग

गोरखपुर में लड़कियों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

girl

Gorakhpur News: गोरखपुर से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जो बिल्कुल हास्यासपद भी है और हैरान करने वाली भी। अधिकांश ऐसा देखने को मिलता है कि लड़कों में विवाद होने पर मारपीट शुरु हो जाती है। लेकिन गोरखपुर में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लड़कियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो रही है। इतना ही नहीं लाठी- डंडे भी दिखाई दे रहे हैं। यह घटनाा गोलघर के जीडीए टावर की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, एसएसपी आवास के सामने स्थित जीडीए टावर में स्थित रेस्टोरेंट में लड़कियों में अचानक मारपीट शुरु हो जाती है। जमकर हुई इस मारपीट में लात घुसों की बौछार होती है। वीडियो में लड़किया स्कूूल व कॉलेज से आयी लगती हैं। इस दौरान युवतियों ने एक-दूसरे को पटक-पटक कर पीटा और बाल तक खींचती रही। मारपीट के वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक युवती दूसरी युवती को सीढ़ी से नीचे धकेल देती है। इसके बाद नीचे गिरी युवती हाथ में डंडा लिए आई और दूसरी युव‍ती के साथ फिर डंडे से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान रेस्टोरेंट में कई अन्य लोग भी मौजूद रहते थे। कुछ देर बाद वह सभी यहां से चली जाती हैं।

इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने वीडियो जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन लड़कियों की पहचान कर उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

      गोरखपुर: लड़कियों के मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जागा पुलिस प्रशासन

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+