Weather Update Gorakhpur: सुबह से हो रही भारी बारिश,तेज हवाओं के साथ गरज रहे बादल,जानिए कब मिलेगी राहत

गोरखपुर में सोमवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है।आमजन घरों में कैद हैं।सड़कों पर पानी लगने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित है।जिन किसानों ने पहले सूखे की मार झेली थी वो अब भारी बारिश से परेशान है।फसल बर्बाद हो रही है।

Rain Alert Gorakhpur : गोरखपुर व आस-पास के जिलों में बारिश का क्रम कई दिनों से जारी है।सोेमवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है।हवाएं तेज हैं।बादल गरज रहे हैं। घरों में कैद होने के इस मौसम में चार-पांच साल से भी छोटे बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं।जहां प्रदेश के कई जिलों में विद्यालय बंद हैं वही सीएम सिटी गोरखपुर में इस जोखिम भरे मौसम में भी प्रशासन बेखबर है।गोरखपुर में तमाम नदियों का जलस्तर बढ़ चुका है।बाढ़ से कुछ गांव प्रभावित हो चुके हैं तो कुछ पर खतरा है।जानिए कब तक रहेगा इस तरह का मौसम।

Recommended Video

    सुबह से हो रही भारी बारिश,तेज हवाओं के साथ गरज रहे बादल,जानिए कब मिलेगी राहत
    rain

    14 अक्टूबर से मौसम साफ होने के आसार मौसम विभाग के मुताबिक,रविवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 33.8डिग्री सेल्सियस रहा।जबकि सोमवार का अधिकतम व न्यूनतम तापमान 32 व 24डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।वही सुबह से तेज बारिश हो रही है।बारिश का क्रम 13अक्टूबर तक रहने की संभावना है। तेज हवाएं चलेंगी और गरज के साथ बारिश होगी।14 अक्टूबर से मौसम साफ होने के आसार हैं।मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि अक्टूबर के पहले सप्ताह से हो रही बारिश का क्रम अभी जारी रहेगा।गुरुवार से कुछ राहत मिल सकती है।यह बारिश बंगाल की खाड़ी के मध्य हवाओं के न्यूनदाब क्षेत्र के कारण हुआ है।प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी है।

    किसान बेहाल
    कई दिनों से हो रही भारी वृष्टि से धान की फसल को नुकसान हुआ है।किसानों का कहना है कि जो फसल तैयार हो गयी थी वह खेत में ज्यादा पानी लगने से गिर गयी।सड़ने के कारण फसल बर्बाद हो चुकी है।

    जानलेवा मौसम में स्कूल जा रहे बच्चे
    भारी बारिश हो रही है।बादल गरज रहे हैं।आकाशीय बिजली कभी भी गिर सकती है।इसके बावजूद मासूम बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं।प्रदेश के कई जिलों के स्कूल बंद होने के बाद भी गोरखपुर प्रशासन बेखबर है।

    आमजन का बुरा हाल
    कई दिनों से हो रही बारिश से आमजन बेहाल हैं।जलजमाव सहित कई समस्याएं जीवन को कठिन बना रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+