सेक्टर मजिस्ट्रेट को जगाने के लिए लगी 5 लेखपालों की ड्यूटी, जानिए क्या है वायरल लेटर की सच्चाई
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Gorakhpur: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान शनिवार सुबह से जारी है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट को जगाने के लिए पांच लेखपालों की ड्यूटी लगाई गयी है। यह मामला गोरखपुर का है। इस लेटर के वायरल होने के बाद काफी हास्यासपद स्थिति बन गयी है।
यह मामला 323 गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा का है। जहां सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के हस्ताक्षर से एक आदेश जारी होता है। इस आदेश में विधानसभा क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को सुबह 4 बजे जगाने के लिए 5 लेखपालों की ड्यूटी लगाई जाती है। साथ ही इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू भी किया गया है।

इन कर्मचारियों लगी थी ड्यूटी
विकास गुप्ता- लेखपाल, रजत वर्मा- लेखपाल, दिवाकर मद्धेशिया- लेखपाल, रितेश पाल- लेखपाल, राजीव बघेल- लेखपाल
जिलाधिकारी गोरखपुर कृष्णा करुणेश ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कंट्रोल रुम सुबह चार बजे सभी की लोकेशन लेता है। ताकि सेक्टर मजिस्ट्रेट चार से पांच बजे तक सारे बूथ घूम लें। प्रिंट के दौरान यह गलती हुई है। नीद से जगाना नहीं होता है बल्कि लोकेशन जानना होता है। यह पूर्ण रुप से गलत प्रिंट हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications