Gorakhpur News:मिट्टी खनन रोकने पहुंचे वन दरोगा को जान से मारने की कोशिश, आरोपी पर हुई यह कार्रवाई
Gorakhpur News: गोरखपुर के कुसम्ही क्षेत्र में शनिवार रात मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा पर माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरफ दरोगा ने अपनी जान बचाई और आरोपी का पीछा करना नहीं छोड़ा। दरोगा ने मिट्टी खनन माफिया के घर से ट्रैक्टर बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, तिनकोनिया रेंज के कुसम्ही जंगल में तुरा नाले के पास बालू और मिट्टी के बड़े पैमाने पर खनन की सूचना मिली थी। बीट के वन दरोगा विजय शुक्ला वन रक्षकों और अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो ट्रैक्टर पर मिट्टी की लदान की जा रही थी। वन दरोगा ने जब पूछताछ शुरू की तो ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। इस दौरान माफिया ने दरोगा को कुचलने का प्रयास भी किया।आरोपी मिट्टी लदी ट्राली को अपने दरवाजे पर ले जाकर खड़ा कर दिया।पीछा करते हुए पहुंचे वन दरोगा विजय शुक्ला ने डॉयल 112 और एम्स पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

वन दरोगा विजय शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर टाली को कब्जे में लेकर वन चौकी पर खड़ा किया गया है। माफिया काफी दिनों से मिट्टी खनन कर रहा था। संबंधित धाराओं में आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications