Gorakhpur News: जनता दरबार में फरियादी से बोले CM Yogi,कहा- 'मैं हूं ना, हर समस्या का होगा त्वरित निदान'

CM Yogi Aditynath News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में दूर-दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान गोरखपुर सहित प्रदेश के कई जिलों के फरियादी पहुंचे। सीएम ने इनकी समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

ठंड में भी पहुंचे फरियादी
दिसंबर माह में गोरखपुर में सुबह के समय कडाके की ठंड पड़ रही है। इसके बाद भी दूर- दूर से सैकड़ों फरियादी जनता दरबार पहुंचे। वे सुबह से ही सीएम योगी के आने का इंतजार कर रहे थे। बलिया, आजमगढ़,मेरठ सहित कई दूर के जिलों से फरियादी पहुंचे।

cm yogi

सीएम योगी ने एक-एक कर सुनी फरियाद
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में मौजूद सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनी। इस दौरान वह खुद फरियादियों के पास पहुंचे।

जानी फरियादियों की समस्याएं
सीएम योगी ने इस दौरान सभी फरियादियों की समस्याएं जानी। इस दौरान इलाज के लिए धन, जमीन पर अवैध कब्जा, आवास सहित कई मामले सीएम योगी के सामने आए।

cm yogi

समस्याओं का होगा त्वरित निदान
सीएम योगी ने कहा कि आप सभी की समस्याओं का त्वरित निदान होगा। मरीज के उपचार में धन बाधक नहीं बनेगा। इस्टीमेट तैयार कराइए सरकार सहयोगी करेगी। इसके साथ ही जिनके पास आवास नहीं है उन्हे आवास उपलब्ध कराया जाएगा। जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

अधिकारियों को किया निर्देशित
जनता दरबार में एडीजी अखिल कुमार, आईजी जे रविंदर गौड़, कमिश्नर, डीएम , एसएसपी सहित कई अधिकारी मौजूद थे। सीएम ने सभी को समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आदेश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+