UP BJP: जिलाध्यक्ष पद पर बीजेपी ने किया बड़ा बदलाव, अब गोरखपुर क्षेत्र के ये होेेेेंगे नए पदाधिकारी

Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव जिलाध्यक्ष पद पर किया गया है। गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिलों में 9 जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। सिर्फ गोरखपुर, गोरखपुर महानगर व संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष को परिवर्तित नहीं किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने लोक सभा चुनाव में यूपी के 80 सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया है। चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। गोरखपुर क्षेत्र के कई जिलों के जिला अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। संतकबीर नगर गोरखपुर जिला और गोरखपुर महानगर तीन संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष पुराने ही हैं।

bjp

इन जिलों के बदले गए हैं जिलाध्यक्ष जिन जिलों के जिलाध्यक्ष बदले गए हैं, उनमें देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, आजमगढ़, लालगंज, मऊ और बलिया शामिल हैं।

इन पर जताया दोबारा भरोसा गोरखपुर महानगर से राजेश गुप्ता तो गोरखपुर जिले से युद्धिष्ठिर सिंह और संतकबीर नगर से जगदंबा लाल श्रीवास्तव पर भारतीय जनता पार्टी ने दोबारा दांव आजमाया है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि जिलाध्यक्षों का चयन पूरे पारदर्शिता के साथ किया गया है। निष्ठा व सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+