Gorakhpur News : रोडवेज बसों का सफर हुआ कैशलेस,ऐसे करें भुगतान

गोरखपुर की रोजवेज बसों में अब आप कैशलेस यात्रा कर सकते हैं। यात्रियों के लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में कैशलेस सफर की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराई है। इसके अनुसार अब आप यूपी रोडवेज की बसों में कैश की जगह टिकट के क

Cashless Travel in Roadways Bus: गोरखपुर की रोजवेज बसों में अब आप कैशलेस यात्रा कर सकते हैं। यात्रियों के लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में कैशलेस सफर की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराई है। इसके अनुसार अब आप यूपी रोडवेज की बसों में कैश की जगह टिकट के किरोये का भुगतान डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं। इस व्यवस्था से बस कंडक्टर से किराये को लेकर नगद लेनदेन करने और फुटकर किराये का झंझट खत्म हो जाएगा।

road

रोडवेज की बसों में अब नई ई-टिकटिंग मशीनों के जरिए टिकट मिलने लगे हैं। पिछले महीने कैशलेस सफर के लिए परिवाहन निगम को 755 टच स्क्रीन ई-टिकटिंग मशीन मिली थी। इस मशीन के माध्यम से बैंकों के स्मार्ट कार्ड हों या फिर क्रेडिट या डेबिट कार्ड के अलावा गुगल पे, फोन पे, भीम फोन आदि से पेमेंट लिए जा रहे हैं। एक्सपर्ट की ओर से मशीन के अंदर किराया और स्टेशन के रूट अपलोड करने के बाद संचालन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कंडक्टर्स को उपलब्ध करा दी गई है।

जहां पहले पुरानी ई टिकटिंग मशीनों के खराब होने से पैसेंजर्स को मैनुअल टिकट दिए जा रहे थे। मैनुअल टिकटिंग व्यवस्था की वजह से परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसको देखते हुए परिवहन निगम ने हाईटेक एंड्रायड ई टिकटिंग मशीनों की डिमांड की थी।नई ई- टिकटिंग मशीनें तेजी से कार्ड को रीड कर लेंगी। इस मशीन में चीप लगा हुआ है। इसकी तकनीकी, मोबाइल तकनीक से भी तेज है। इससे पहले उपयोग की जा रही मशीनों और नई-टिकटिंग मशीनों में यह एक बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। वर्तमान में उपयोग की जा रही मशीनों में कार्ड रीडिंग की समस्या थी।

गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एड्रायड ई-टिकटिंग मशीन का ट्रायल पूरा होने के बाद गोरखपुर डिपो और राप्तीनगर डिपो के सभी कंडक्टर्स को मशीन मुहैया करा दी गई है। अब बसों में कैशलेस की सुविधा पैसेंजर्स को मिलने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+