UPSC CSE Final Result: ये हैं गोरखपुर- बस्ती मंडल के यूपीएसी टॉपर, देखें पूरी लिस्ट
यूपीएससी ने वर्ष 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें गोरखपुर- बस्ती मंडल के कई मेधावियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

UPSC CSE Result: Union Public Service Commission संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। इस परीक्षा में गोरखपुर- बस्ती मंडल के होनहारों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता प्राप्त की है। आइए एक नजर डालते हैं यहां के टॉपरों पर-
गोरखपुर- बस्ती मंडल के टॉपर गोरखपुर- बस्ती मंडल के टॉपरों में गोरखपुर की रुपल श्रीवास्तव ने 113वीं रैंक, रजत यादव ने 111वीं रैंक, सोनाली मिश्रा ने 140वीं रैंक, गौरव त्रिपाठी ने 226वीं रैंक व दृष्टि जायसवाल ने 255वीं रैंक हासिल की है। वहीं सिद्धार्थनगर के कुश ने 182वीं रैंक, बस्ती के बजरंग ने 454वीं रैंक, कुशीनगर की साक्षी ने 220वीं रैंक, कुशीनगर के कसया के मनोज सिंह ने 779वीं रैंक, कुशीनगरर के तमकुहीराज के ऋषिराज ने 636वीं रैंक, देवरिया के सीओ विनय यादव को 496, ऋषभ यादव 615वीं रैंक,यश विशेष को 647 वीं रैंक मिली है।
रजत और रुपल को तीसरे प्रयास में मिली सफलता यूपीएससी परीक्षा में 111वीं रैंक हासिल करने वाले गोरखपुर के रजत यादव व 113वीं रैंक हासिल करने वाली रुपल श्रीवास्तव ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। रजत यादव के पिता गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे में बतौर डिप्टी चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। रुपल श्रीवास्तव के पिता अभयु कुमार श्रीवास्तव जालौन के सीडीओ हैं जबकि माता अमृता श्रीवास्तव डीएवीपीजी कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
गौरव को हिंदी में मिली सफलता गोरखपुर के गौरव त्रिपाठी ने हिन्दी लिटरेचर के साथ यूपीएससी में 226 वीं रैंक हासिल की है। वहीं सहजनाव के रहने वाले विवेक ने तीसरे प्रयास में 718वीं रैंक हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications