Gorakhpur News: प्रसव के बाद महिला व नवजात की मौत, डॉक्टर पर आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा
Gorakhpur News: गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां प्रसव के कुछ देर बाद नवजात व महिला की मौत हो गयी। मंगलवार शाम परिजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने अस्पताल को सील कर दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज इलाके के मां दुर्गा हाॅस्पिटल में मंगलवार की सुबह प्रसव के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। बाद में प्रसूता की हालत बिगड़ने पर नर्सिंग होम संचालक उसे चिलुआताल क्षेत्र में चलने वाले अपने दूसरे नर्सिंग होम ले गया, जहां शाम को उसकी मौत हो गई।

नवजात व महिला की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल पर हंगाम शुरु कर दिया। धीरे- धीरे मामला बढ़ता गया। अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई बातचीत न होने पर परिजन आक्रोशित हो उठे। इस मामले की जानकारी पुलिस व प्रशासन को हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने किसी तरह परिजनों को समझाया। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल को सील कर दिया। महिला ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर पंचायत चौमुखा (कैंपियरगंज) के वार्ड नंबर-14 रामनगर निवासी शैलेष चौरसिया की पत्नी सुनीता (32) सोमवार को कैंपियरगंज के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराई गई थीं। मंगलवार की सुबह प्रसव के लिए सुनीता का ऑपरेशन किया गया। घरवालों के अनुसार प्रसव के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications