UP Weather News: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन मिलेगी राहत
UP Weather Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बारिश होने का क्रम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को यूपी के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम को लेकर वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने डीडीयू विश्विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक श्री प्रकाश सिंह से बातचीत की और जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि निम्न वायुमंडलीय दाब का क्षेत्र जो अभी बंगाल की ओर है, वह प्रदेश के ऊपर से गुजर रहा है। इसकी वजह से भारी बारिश होगी। यह क्रम आगामी कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के 30 से अधिक जिलों भारी बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, शामली, सहारनपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी है। आगरा, अलीगढ़, मथुरा, सहारनपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिले शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या , गोंडा, बलिया, वाराणसी सहित कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का क्रम जारी है। बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई है। आगामी कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications