UP: रोडवेज की बसों पर रात्रि संचलन पर रोक से यात्री परेशान
रोडवेज ने बसों के रात्रि संचलन पर रोक लगा दिया है। अब बसें शाम 7 बजे से सुबह 8 बजे तक नहीं चलेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Gorakhpur News: रोडवेज की बसों का अब रात में संचलन निरस्त कर दिया गया है। बसें अब शाम सात से लेकर सुबह आठ बजे तक नहीं चलेंगी। इसके साथ ही जहां ज्यादा कोहरा रहेगा बसें वहीं खड़ी कर दी जाएंगी।
गोरखपुर परिक्षेत्र के महाप्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर रोडवेज बसों के रात्रि संचालन पर रोक लगा दी गयी है। शाम सात बजे के बाद बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। यह रोक सुबह आठ बजे तक रहेगा। कोहरे की वजह से दुर्घटनाएं न हो इसलिए यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि रास्ते में अधिक घना कोहरा होने पर बसें पेट्रोल पंप या टोल प्लाजा पर खड़ी कर दी जाए। अब तक 60 प्रतिशत से कम यात्री होने पर बसों का संचालन रोका जा रहा था। जिन बसों में 60 प्रतिशत यात्री होते थे, उन्हीं बसों को रूट पर भेजने की इजाजत थी।
गोरखपुर परिक्षेत्र से कुल 750 बसों का संचालन किया जाता है। रात्रि में लंबे रुट पर 25 व कम दूरी की रुट पर 28 बसों का संचालन होता है। सड़कों पर अब वहीं बसें चलेंगी जिनकी फॉग लाइट,शीशे,छत,वाइपर,रेडियम पट्टी,बैक लाइट,हार्न आदि सब कुछ ठीक होगा।
बसों की संचलन पर रोक से यात्रियों को सबसे ज्यादा समस्या का समना करना पड़ रहा है। देवरिया,कुशीनगर,महराजगंज,बस्ती,संतकबीरनगर,लखनऊ,वाराणसी,प्रयागराज के यात्रियों को इस रोक के बाद परेशानियों का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications