Yog Divas: 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगा डीडीयू, बनेगा रिकार्ड

International Yoga Day 2024: 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो पूनम टंडन के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस योगाभ्यास कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों से जुड़े विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ आम जनमानस ने बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

*मुख्य कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा अयोजित*
मुख्य कार्यक्रम कुलपति प्रो पूनम टंडन की अगुवाई में विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रातः 5:30 बजे से आयोजित किया जायेगा। विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों के अलावा इस कार्यक्रम में ऑनलाइन योग शपथ लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले करीब दो लाख लोगों को आमंत्रित किया गया है।

ddu

*सभी महाविद्यालय कराएंगे योगाभ्यास कार्यक्रम*
विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों को अपने महाविद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पत्र लिखा गया है। इस कार्यक्रम से सभी उन लोगों को जोड़ने को कहा गया है जिन्होंने ऑनलाइन योग शपथ ग्रहण की है।

*15 जून से 21 जून तक मनाया जा रहा योग दिवस सप्ताह का भव्य समापन*
12 से 18 जून तक चले ऑनलाइन शपथ ग्रहण महा अभियान के साथ साथ गोरखपुर विश्वविद्यालय ने दिनांक 15 जून से 21 जून तक योग दिवस सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया।
*15 जून:* नौका विहार में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "योग फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी" यानी "स्वयं और समाज के लिए योग" के अनुरूप समाज के सभी वर्गों को इस महाअभियान से जोड़ा गया।
*16 जून:* योग एवं स्वास्थ्य विषयक ऑनलाइन व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*17 जून:* महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोधपीठ में 8 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए योग कार्यक्रम तथा उच्च रक्तचाप रोगियों के लिए योगासन व्यायाम आदि का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
*18 जून:* प्रौढ़ व्यक्तियों तथा सर्वाइकल से संबंधित रोगियों के लिए योगासन, प्राणायाम आदि का प्रशिक्षण।
*आज 19 जून:* को जिला महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के लिए योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*20 जून:* महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोधपीठ में संगीतमय योगासन कार्यक्रम का आयोजन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+