Railway Update: महाकुम्भ के मद्देनजर झूसी- प्रयागराज स्टेशनों के मध्य हो रहा कार्य, इन ट्रेनों का बदला मार्ग

Indian Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा 2025 में होने वाले महाकुम्भ मेला के परिप्रेक्ष्य झूंसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु 22 जून से 05 अगस्त, 2024 तक 45 दिनों का ब्लाॅक लिया जायेगा। ब्लाक लिये जाने के कारण इस खण्ड पर गाड़ी संचलन हेतु केवल एक लाइन उपलब्ध रहेगी । इसलिये इस खण्ड से गुजरने वाली गाड़ियों का ठहराव प्रयागराज रामबाग के स्थान पर प्रयागराज स्टेशन पर होगा। ब्लाक लिये जाने के फलस्वरूप गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत रहेगा ।

मार्ग परिवर्तन
- 08479 पुरी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-मिर्जापुर-प्रयागराज के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी वाराणसी स्टेशन पर नही रूकेगी।
- 08480 नई दिल्ली-पुरी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं. प्रयागराज-मिर्जापुर-पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी वाराणसी स्टेशन पर नही रूकेगी।

train

Indian Railway: गुवाहटी-श्री गंगानगर समर स्पेशल ट्रेन को लेकर आई यह बड़ी अपडेट, देखें पूरी डिटेल
- 09620 कोलकाता-उदयपुर सिटी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-मिर्जापुर-प्रयागराज के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी बनारस स्टेशन पर नही रूकेगी।
- 12582 नई दिल्ली-बनारस एवं 22582 नई दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस प्रयागराज स्टेशन से 07.45 बजे के स्थान पर 08.20 बजे छूटेगी।
लखनऊ महानगर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित पूर्वोत्तर रेलवे का ऐशबाग रेलवे एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। इस स्टेशन से लगभग प्रतिदिन 28 जोड़ी ट्रेनों का संचलन होता है। यह स्टेशन सीधी ट्रेन सुविधा से देश के प्रमुख नगरों एवं महानगरों से जुड़ा हुआ है। ऐशबाग रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 2100 यात्रियों का आवागमन होता है। 'अमृत स्टेशन योजना' के अन्तर्गत रू. 24.13 करोड़ लागत से इस स्टेशन को विकसित किया जा रहा है।

'अमृत स्टेशन योजना' के अन्तर्गत ऐशबाग रेलवे स्टेशन को विकसित किये जाने के तहत स्टेशन के मुख्य द्वार पर आकर्षक स्टेशन भवन बनाया जा रहा है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं ड्रेनेज सिस्टम में सुधार के साथ यात्री छाजन एवं प्रतीक्षालय एवं प्रसाधन केन्द्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर उच्चस्तरीय यात्री सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 03 लिफ्ट, 02 एस्केलेटर एवं 12 मीटर चैड़ा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। स्टेशन पर अन्तर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप साइनेज एवं फसाड लाइटिंग लगाने का कार्य प्रगति पर है जिसमें यात्री छाजन का 70 प्रतिशत तथा 06 प्लेटेफार्मो के उच्चीकरण का 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। ऐशबाग स्टेशन पर गत वर्षो में महत्वपूर्ण टेªनों का ठहराव बढ़ा है, इन कार्यों को पूरा होने से ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को उन्नत यात्रा सुविधा मिलेगी और सुखद यात्रा का अनुभव होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+