Indian Railway: गुवाहटी-श्री गंगानगर समर स्पेशल ट्रेन को लेकर आई यह बड़ी अपडेट, देखें पूरी डिटेल
Indian Railway News: रेलवे प्रषासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलाई जा रही 05636/05635 गुवाहाटी-श्री गंगानगर-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन गुवाहाटी से 25 सितम्बर,2024 तक प्रत्येक बुधवार को तथा श्री गंगानगर से 29 सितम्बर,2024 तक प्रत्येक रविवार को 13 अतिरिक्त फेरों के लिये किया जायेगा।

Indian Railway: कंचनजंगा रेल हादसे की वजह से बदला इन ट्रेनों का मार्ग, देखें पूरी डिटेल
05635 श्री गंगानगर-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 29 सितम्बर,2024 तक प्रत्येक रविवार को श्री गंगानगर से 12.30 बजे प्रस्थान कर सादुलशहर से 14.15 बजे, हनुमानगढ़ से 14.55 बजे, ऐलनाबाद से 16.02 बजे, नोहर से 16.42 बजे, तहसील भादरा से 17.25 बजे, सादुलपुर से 18.25 बजे, चूरू से 19.35 बजे, सीकर से 21.10 बजे, रींगस से 22.20 बजे, जयपुर से 23.10 बजे, गांधीनगर जयपुर से 23.24 बजे, दूसरे दिन बांदीकुई से 00.45 बजे, भरतपुर से 01.50 बजे, मथुरा जं0 से 04.05 बजे, हाथरस सिटी से 04.55 बजे, कासगंज से 06.05 बजे, फर्रूखाबाद से 08.15 बजे, कन्नौज से 09.17 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 11.50 बजे, लखनऊ से 13.40 बजे, अयोध्या कैण्ट से 16.25 बजे,
अयोध्या धाम से 17.15 बजे, मनकापुर से 18.20 बजे, गोरखपुर से 20.40 बजे, देवरिया सदर से 22.00 बजे, भटनी से 22.23 बजे, सीवान से 23.10 बजे, तीसरे दिन छपरा से 00.50 बजे, हाजीपुर से 02.10 बजे, मुजफ्फरपुर से 03.05 बजे, समस्तीपुर से 04.00 बजे, बरौनी से 05.40 बजे, बेगूसराय से 06.08 बजे, खगड़िया से 06.46 बजे, नौगछिया से 07.48 बजे, कटिहार से 10.30 बजे, बारसोई से 11.07 बजे, किशनगंज से 11.52 बजे, न्यू जलपाई गुड़ी से 13.45 बजे, दलगांव से 16.47 बजे, अलीपुर द्वार से 18.30 बजे, कोकराझार से 19.40 बजे, न्यू बोगाईगांव से 20.50 बजे, गोलपारा टाउन से 21.32 बजे तथा चैथे दिन कामाख्या से 00.10 बजे छूटकर गुवाहाटी 00.32 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा जी.एस.एल.आर के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications