Gorakhpur News: लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SSP ने किया निलंबित
Gorakhpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर इन दिनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही ने नाराज है। उन्होंने ऐसे अनुशासनहीन तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
इन्हें किया गया निलंबित
चौकी प्रभारी उनवल उप निरीक्षक सोनेन्द्र सिंह थाना खजनी जनपद गोरखपुर को कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता व अकर्मण्यता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया । इनके विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश दिये गये है ।

उप निरीक्षक इबरार खां थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को उत्कोच प्राप्त करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया । इनके विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश दिये गये है ।
हेड कांस्टेबल हरिकिशोर तिवारी नियुक्ति स्थान न्यायालय सुरक्षा चौकी जनपद गोरखपुर को ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया । इनके विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश दिये गये है ।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि किसी के लिए भी उसकी ड्यूटी सर्वोपरि होती है। यहां तक की महापुरुषों ने भी कर्म को ही पूजा बताया है। ऐसे में अनुशासनहीनता किसी के लिए भी उचित नहीं है। कार्य में लापरवाही बरतने पर मैंने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।












Click it and Unblock the Notifications