Gorakhpur News: रक्षा समिति के सदस्य बने गोरखपुर के सांसद रवि किशन, बढ़ेंगी ये जिम्मेदारियां
Gorakhpur News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला देश के रक्षा समिति के सदस्य नामित किए गए हैं। इसके लिए उन्होंने आभार भी व्यक्त किया। मंत्रालयों से जुड़ी संसद की स्थाई समितियों का गठन किया गया है। सांसद रवि किशन को रक्षा मंत्रालय से जुड़ी स्थाई समिति का सदस्य बनाया गया है।
सांसद रवि किशन ने कहा कि मुझे जो नई जिम्मेदारी दी गई है इसके लिए संसद के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और इसके प्रति भी समर्पित भाव से कार्य करूंगा। विभाग-संबंधी स्थायी समितियाँ, जिनमें सभी दलों का प्रतिनिधित्व होता है, मिनी संसद के रूप में कार्य करती हैं और विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज पर नज़र रखती हैं।

सांसद रवि किशन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ऐतिहासिक विकास कर रहा है। आज समाज के हर वर्ग के लोगों का विकास हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा सहित सभी क्षेत्रों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।
इस समिति में भारत के प्रधानमन्त्री की अध्यक्षता में गृहमन्त्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री शामिल होते हैं। रक्षा मामलों में अंतिम निर्णय लेने के साथ ही यह समिति भारत के सभी उच्च सैन्य, पुलिस व अन्य रक्ष पदों पर अधिकारियों को नियुक्त करने हेतु ज़िम्मेदार है।












Click it and Unblock the Notifications