Gorakhpur News: जानिए क्या है CEIR पोर्टल जिसकी मदद से बरामद किए गए सैकड़ों मोबाइल फोन

Gorakhpur News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी CEIR Portal के कुशल पर्यवेक्षण में गुम/खोये मोबाइल/टैबलेट की रिकवरी हेतु भारत सरकार द्वारा लांच CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से जनपद गोरखपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र से गुम/खोये हुए मोबाइल के सम्बन्ध अलग अलग थानो के CEIR पोर्टल पर सूचना प्राप्त हुई ।

थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड 'ए' द्वारा उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर गुम/खोये हुए मोबाइल में प्रयोग किये गये सिम नम्बरों का विवरण एवं उनकी लोकेशन के आधार पर कुल कुल 267 अदद Android Mobile बरामद किया गया तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट द्वारा पुलिस लाइन में उक्त बरामद मोबाइल को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । इससे पूर्व भारत सरकार द्वारा उक्त पोर्टल के प्रारम्भ होने के बाद से ही जनपद गोरखपुर में उक्त पोर्टल की मॉनिटरिंग सीसीटीएनएस सेल द्वारा प्रारम्भ की गयी जिसके क्रम में अब तक विभिन्न चरणों पर कुल 548 अदद Android Mobile जिसकी कुल अनुमानित कीमत 92,86,136 (बानबे लाख छियासी हजार एक सौ छत्तीस रूपये ) है को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है ।

gorakhpur

*बरामद किये गये मोबाइल का विवरण-*
कुल- 267 अदद मोबाइल कीमत करीब 43,44,821 (तिरालीस लाख चवालीस हजार आठ सौ इक्कीस रूपये)

*मोबाइल बरामद करने वाली CCTNS टीम का विवरण-*
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए रोशन कुमार, थाना कैण्ट ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए कुन्दन कुमार, थाना शाहपुर ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए विनय चौहान व आरक्षी दीपक पाण्डेय, थाना बड़हलगंज ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए अविराम कुमार, थाना पिपराईच,गोरखपुर ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए आर्यन सिंह,थाना खोराबार ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए प्रवीण द्विवेदी, थाना एम्स ।
 महिला आरक्षी संजना सिंह,थाना रामगढ़ताल,गोरखपुर ।
 आरक्षी अमित यादव, थाना गगहा ।

gorakhpur
 म0आरक्षी मोनिका पटेल, थाना गोरखनाथ,गोरखपुर ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए सुरेन्द्र यादव, थाना झगहां ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए सन्तोष सिंह थाना उरूवा बाजार ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए कुश कुमार, थाना बेलघाट ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए मो0 शकील, थाना चौरी चौरा ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए विनोद कुमार विश्वकर्मा, थाना गोला ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए प्रवीण कुमार, थाना बेलीपार ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए राधेश्याम, थाना राजघाट ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए मुकेश कुमार, थाना गीडा ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए अरविन्द, थाना कैम्पियरगंज ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए हरेन्द्र कश्यप, थाना तिवारीपुर ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए अनुष्का गुप्ता, थाना कोतवाली ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए सुशील कुमार गप्ता, थाना खजनी ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए अजय गुप्ता,थाना सिकरीगंज ।
 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए विश्वजीत, थाना बांसगांव ।

*क्या है CEIR पोर्टल-*
भारत सरकार द्वारा हाल ही में पूरे भारत में CEIR (Central Equipment Identity Register) Portal Launch किया गया है । (CEIR Portal Link - www.ceir.gov.in )
CEIR एक राष्ट्रव्यापी प्रणाली है जिसका उपयोग देश में उपयोग में आने वाली सभी मोबाइल उपकरणों के IMEI / IMSI / MSISDN वाले डेटाबेस को बनाए रखने के लिए किया जाता है । यदि आपका मोबाइल खो गया है /चोरी हो गया है तो तत्काल स्थानीय पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट करें और IMEI को अवरूद्ध करने के लिए इस वेब पोर्टल का उपयोग करें ।

*CEIR Portal की विशेषताएं -*
• डिवाइस ब्लॉकिंग/अनब्लॉकिंग (IMEI )Interface उपलब्ध कराता है ।
• Blocking / Unblocking (IMEI ) Request Status Check किया जा सकता है ।
• KYC (know Your Mobile)- App, Web-Portal ,SMS .
• आंवटित टीएसी (प्रकार आवंटन कोड) कोड की सूची प्राप्त करने के लिए जीएसेस के साथ एकीकृत।
• नेटवर्क में उपयोग किए जाने वाले डिवाइस डेटा को प्राप्त करने के लिए सभी TSPS के स्थानीय EIR के साथ एकीकृत ।
• सभी वैध/सक्रिय उपकरणों के लिए डिवाइस रजिस्ट्री का रखरखाव करता है ।
• पूरे भारत में चोरी हुए उपकरणों को काली सूची में डालने के लिए "Stolen Device Reporting System" शामिल है ।

Gorakhpur News: DDU University दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक पाने वालों को करना होगा यह काम
• मोबाइल आयात की सुविधा के लिए "Indian Counterfeited Device Restriction" ICDR शामिल है ।
• राज्य पुलिस या वैध एजेंसियों द्वारा आगे की जांच के लिए चोरी हुए डिवाइस का पता लगाने की क्षमता ।
• 'क्लोनिंग' का पता लगाने और क्लोन किए गए ग्राहकों को एसएमएस अधिसूचना ।
• सभी LSAs पर सभी TSPs को Black & Black-List-Overriding की सुविधा प्रदान करना ।
• सरकारी विभागों, वैध एजेंसियों/राज्य पुलिस और सामान्य उपयोगकर्ताओं को SMS, Web Portal और Mobile App के माध्य से डिवाइस सत्यापन सुविधा प्रदान करता है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+