20 हजार रुपए से काम नहीं होगा, AC लगवा दो.... चौकी प्रभारी ने पीड़ित से की यह मांग, फिर हुआ कुछ ऐसा
Gorakhpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश गोरखपुर जिले से ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जो पुलिस महकमे को शर्मिंदा करने वाला है। यहां के नौसढ चौकी प्रभारी ने पीड़ित की मदद करने के लिए उससे एसी की मांग कर डाली। एसएसपी ने इस मामले में चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
Gorakhpur News: DDU University ने यूजी और पीजी की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए जारी की यह जरूरी सूचना
हरदिया गांव के शिवाकांत मिश्रा को क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर धमकी दे रहा था। इसकी शिकायत जब वह करने पहुंचे तो उन्हें निराशा हाथ लगी। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद जब वह फिर गए तो चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने उनसे यहां एसी लगवाने की डिमांड कर दी। वह 20 हजार देने को तैयार थे। उन्होंने पूरी बात रिकॉर्ड कर ली और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर से इसकी शिकायत कर दी। एसएसपी ने त्वरित कारवाई करते हुए चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।

एसएसपी ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर इस पूरे मामले की जांच एसपी उत्तरी से कराई गई। इसके सही पाए जाने के बाद पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications