Gorakhpur News: DDU University ने यूजी और पीजी की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए जारी की यह जरूरी सूचना

Gorakhpur News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग कल से शुरू होगी।

प्रथम चरण में सीट आवंटन से वंचित अभ्यर्थी दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए विश्विद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त तक अपने चॉइस लॉक कर सकते हैं।

ddu

इससे पहले कल पहले चरण में सीट प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र सत्यापन का कार्य पूरा हो गया। परिसर की 3512 सीटों पर प्रवेश की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं । इसी तरह महाविद्यालयों की दो सौ से अधिक सीटों पर भी प्रवेश पूर्ण हो चुका है। अनेक अभ्यर्थियों ने पहले चरण के आवंटन के बाद अपग्रेडेशन के लिए आवेदन कर रखा है इसलिए वे प्रतीक्षारत हैं। इसका परिणाम दूसरी काउंसिलिंग के रिजल्ट में घोषित हो जाएगा।

द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में ऐसे अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग फीस नहीं देनी होगी जिन्होंने प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए फीस दी थी लेकिन पहली बार ऑनलाइन काउंसिलिंग में प्रतिभाग करने वाले आवेदकों को काउंसिलिंग शुल्क देना होगा।

दूसरे चरण की काउंसिलिंग में वे अभ्यर्थी प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे जो सही प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने में विफल रहे या जिन्हें सीट अलॉट हुई पर उन्होंने न तो फीस जमा किया और न ही प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए उपस्थित हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+