Indian Railway: गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का प्रयागराज जं. तक हुआ विस्तार, देखें पूरा शेड्यूल
Vande Bharat Train News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिये 22549/22550 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत गाड़ी का मार्ग विस्तार 14 मार्च, 2024 से प्रयागराज जं. तक निम्नवत् किया जायेगा। इस गाड़ी का उद्घाटन 12 मार्च, 2024 को प्रयागराज जं. स्टेशन से उद्घाटन विशेष गाड़ी 02418 प्रयागराज जं.-लखनऊ वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी चलाकर किया जायेगा।
मार्ग विस्तार के फलस्वरूप यात्रियों की मांग के अनुरूप 22550 प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का लखनऊ, अयोध्या धाम, बस्ती स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन पर आगमन समय में परिवर्तन किया गया है। इसके फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का मनकापुर, बस्ती एवं गोरखपुर स्टेशन के समय में भी संशोधन किया जायेगा।
02418 प्रयागराज जं.-लखनऊ वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 12 मार्च, 2024 को प्रयागराज जं. से 09.15 बजे प्रस्थान कर तथा रायबरेली से 11.15 बजे छूटकर लखनऊ 12.30 बजे पहुॅचेगी। इस उद्घाटन विशेष गाड़ी में 08 कोचों का वंदे भारत रेक लगाया जायेगा।

Indian Railway: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन इन मार्गो पर यात्रियों को देगी राहत
नियमित गाड़ी सं. 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जं. वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मार्च, 2024 गोरखपुर से 06.05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 06.54 बजे, अयोध्या धाम जं. से 08.17 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 10.35 बजे तथा रायबरेली से 11.48 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 13.35 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में नियमित गाड़ी सं. 22550 प्रयागराज जं.-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मार्च, 2024 से प्रयागराज जं. से 15.15 बजे प्रस्थान कर रायबरेली से 16.58 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 18.30 बजे, अयोध्या धाम से 20.30 बजे तथा बस्ती से 21.43 बजे छूटकर गोरखपुर 22.40 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी में वंदे भारत के 08 कोच लगाये जायेंगे।
प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाये जाने के फलस्वरूप 04241 मनकापुर-अयोध्या अनारक्षित विशेष गाड़ी मनकापुर से 20.40 बजे के स्थान पर 20.30 बजे, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस बस्ती स्टेशन से 21.43 बजे के स्थान पर 22.00 बजे तथा 05094 गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी गोरखपुर में 23.05 बजे के स्थान पर 23.20 बजे पहुॅचेगी।
-
Video: कौन-सा व्रत दिलाएगा मनचाहा फल? प्रेमानंद महाराज ने बताया कैसे पूरी होगी हर 'मनोकामना' -
US-Iran युद्ध की मार से हिला जूता-कपड़ा उद्योग! नोएडा में मजदूरों का पलायन, महंगा हुआ कच्चा माल -
बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को पहली बार मिलेगा मालिकाना हक, CM योगी सौंपेंगे भूमिधारी अधिकार पत्र -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी?












Click it and Unblock the Notifications