Indian Railway: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन इन मार्गो पर यात्रियों को देगी राहत
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 01103/01104 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस होली विशेष गाड़ी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 14, 21 एवं 28 मार्च, 2024 को प्रत्येक गुरूवार को तथा गोरखपुर से 16, 23 एवं 30 मार्च, 2024 को प्रत्येक शनिवार को 03 फेरों के लिए चलायी जायेगी।
01103 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 14, 21 एवं 28 मार्च, 2024 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 22.35 बजे प्रस्थान कर दादर से 22.47 बजे, थाने से 23.20 बजे, कल्याण से 23.50 बजे, दूसरे दिन नासिक से 02.25 बजे, भुसावल से 06.00 बजे, इटारसी से 13.15 बजे, भोपाल से 16.05 बजे, बीना से 19.20 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 22.10 बजे, उरई से 23.30 बजे, तीसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 02.20 बजे, लखनऊ से 04.30 बजे, गोण्डा से 06.30 बजे तथा बस्ती से 07.55 बजे छूटकर गोरखपुर 09.30 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway Holi Special train: गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस होली फेस्टिवल पर ऐसे बनाएगी यात्रियों की राह आसान
वापसी में 01104 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 16, 23 एवं 30 मार्च, 2024 को गोरखपुर से 15.30 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 16.25 बजे, गोण्डा से 17.40 बजे, लखनऊ से 19.55 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22.05 बजे, उरई से 23.52 बजे, दूसरेे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 02.20 बजे, बीना से 04.40 बजे, भोपाल से 10.50 बजे, इटारसी से 12.45 बजे, भुसावल से 17.10 बजे, नासिक से 21.13 बजे, कल्याण से 23.40 बजे, थाने से 23.58 बजे तथा तीसरे दिन दादर से 00.20 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 00.40 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 09, शयनयान श्रेणी के 03, साधारण श्रेेणी के 03, जनरेटर सह लगेज यान 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications