Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर जब कान्हा के दर्शन को पहुंची मुस्लिम महिलाएं..., जानिए फिर क्या हुआ?
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुस्लिम महिलाएं उस समय चर्चा में आ गई जब वे राधा कृष्ण के दर्शन के लिए गीता वाटिका पहुंची। महिलाएं जन्माष्टमी घूमने आई थी। ऐसे में यह सर्वधर्म और समभाव को बढ़ावा देने वाला है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने इन लोगों से खास बातचीत की।
गोरखपुर स्थित गीता वाटिका राधा कृष्ण का विश्व प्रसिद्ध मंदिर हैं। यहां देश ही विश्व से भक्त आते हैं। ऐसे में यह मंदिर कृष्ण भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Janmashtami: लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव पर सीएम योगी का दिखा खास अंदाज,बच्चों के साथ की खूब मस्ती,देखें तस्वीरें
सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर गीता वाटिका में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आए। हर समाज के लोगों का यहां आना हुआ। इसी बीच वन इंडिया कैमरापर्सन की नजर कुछ मुस्लिम महिलाओं पर पड़ी। ये महिलाएं कान्हा के दर्शन के लिए आई थी।
Recommended Video
शाहपुर की रहने वाली राबिया ने बताया कि हम हर साल जन्माष्टमी में यहां पूरे परिवार के साथ घूमने आते हैं। हमे अच्छा लगता है।
Janmashtami 2024: कान्हा के जन्म लेते ही भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालु, खास अंदाज में मनाया जन्मोत्सव
घोषीपुरवा की रहने वाली मैरुन्निषा कहती हैं कि हर चीज को जाति और धर्म के आईने से नही देखना चाहिए। यह उत्सव है जिसने कोई भी शामिल होकर हर्ष का प्रतिभागी बन सकता है। पादरी बाजार की रहने वाली शकीला कहती हैं की मैं हर साल जन्माष्टमी पर घूमने यहां आती हूं। बहुत अच्छा लगता है।












Click it and Unblock the Notifications