Janmashtami: लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव पर सीएम योगी का दिखा खास अंदाज,बच्चों के साथ की खूब मस्ती,देखें तस्वीरें
Janmashtami 2024 News CM Yogi Adityanath: पूरे देश में जन्माष्टमी पर्व की धूम है। इसी क्रम में सीएम सिटी गोरखपुर में भी खास अंदाज में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया। गोरखनाथ मंदिर में उस समय उत्सव का जश्न चौगुना हो गया जब सूबे के मुखिया और गोरक्षपीठाधीश्वर यहां खुद मौजूद हो गए। इस दौरान सीएम योगी का खास अंदाज नजर आया। कान्हा के जन्मोत्सव पर उन्होंने बच्चों के साथ खूब मस्ती की।

जब बच्चों को बुला लिया पास
Recommended Video
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओ की भारी भीड़ थी। बच्चे भी खूब पहुंचे थे। सीएम योगी ने कुछ बच्चो को अपने पास बुला लिया।
गोद में बिठा लिया बच्चे को
इस दौरान सीएम योगी बच्चों से घुलमिल गए। बात करते करते एक बच्चे को उन्होंने गोद में उठा लिया।

बच्चा लगा रोने तब
जब सीएम योगी बच्चों के साथ मस्ती कर रहे थे तब एक बच्चा जोर जोर से लगा रोने। आस पास के सभी लोग सीएम को देखने लगे। उन्होंने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और बच्चे को दुलार कर चुप कराने लगे। काफी देर बाद बच्चा चुप हुआ।
बच्चों को दिया उपहार
इस दौरान सीएम योगी ने मौजूद सभी बच्चों को विशेष उपहार भी दिए।

बच्चे ने जब सुनाया भजन
जन्मोत्सव के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ बच्चों को दुलार कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने एक बच्ची से भजन गाने को कहा। सीएम की बात सुन बच्ची भी भजन सुनाने लगी।













Click it and Unblock the Notifications