Janmashtami 2024: कान्हा के जन्म लेते ही भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालु, खास अंदाज में मनाया जन्मोत्सव
Janmashtami 2024 News Gorakhpur: पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा हैं। कान्हा का जन्म हो चुका है। जैसे ही रात बारह बजे कान्हा ने जन्म लिया लोग भक्ति भाव में डूब गए। गोरखपुर में चारो तरफ राधा कृष्ण के की गूंज रही।
रात बारह बजे जैसे ही कान्हा ने जन्म लिया गोरखपुर के राधा कृष्ण मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर लड्डू गोपाल का स्वागत किया गया। उन्हें झूले पर झुलाया गया। इसके साथ की उन्हें भोग भी लगाया गया। गोरखपुर के गीता वाटिका, गोपाल मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, विष्णु मंदिर सहित अधिकांश मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।

Janmashtami 2024: गोरखपुर में जन्माष्टमी की धूम, राधा- कृष्ण मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
कान्हा के जन्म लेते ही लोग जयकारा लगाने लगे। कृष्ण राधा की भक्ति में लीन हो गए। झूमने लगे। इसके साथ ही जगह जगह पटाखों की आवाज आने लगी। ऐसा लग रहा है मानो दीवाली आज ही हो। लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था।
Recommended Video
अर्धरात्रि में 12 बजे सोहर, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का जन्म हुआ । भगवान कृष्ण के जन्म के पश्चात उनका दिव्य अभिषेक, श्रृंगार, आरती और भोग लगाया गया। रंग-बिरंगे मोहक परिधानों में बच्चों को कृष्ण बनाया गया था। साधकों ने जयघोष कर प्रभु के आगमन की खुशियां मनाई।

Janmashtami Special: दो बार शादी, 4 बच्चों के पिता, फिर भी तन्हा जीने को मजबूर महाभारत का ये 'कृष्ण'
शाम को शुरू हुआ भजन कीर्तन देर रात्रि तक मंदिरों में चलता रहा। भजन कलाकारों ने गीतों से साधकों को सराबोर कर दिया। शहर और आसपास का पुरा बातावरण प्रेम और भक्ति में डूब गया। अधिकांश घरों में ही युवाओं व बच्चों ने आकर्षक झांकियां सजाकर एवं डीजे की धुन पर भगवान कृष्ण के गीतों पर नृत्य किया और रात 12 बजे पूरे विधि विधान से जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया।












Click it and Unblock the Notifications