Holi Festival Special Train: रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन यात्रियों की राह बनाएगी आसान

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 05531/05532 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल वाया गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन रक्सौल से 24 एवं 31 मार्च,2024 दिन रविवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 25 मार्च एवं 01 अप्रैल,2024 दिन सोमवार को दो फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा ।

05531 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 24 एवं 31 मार्च,2024 को रक्सौल से 22.25 बजे प्रस्थान कर सगौली से 22.55 बजे, बेतिया से 23.22 बजे, नरकटियागंज से 23.55 बजे, दूसरे दिन बगहा से 00.42 बजे, गोरखपुर से 04.00 बजे, बस्ती से 05.02 बजे, गोण्डा से 06.32 बजे, सीतापुर से 08.40 बजे, मुरादाबाद से 15.10 बजे तथा गाजियाबाद से 17.05 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 18.00 बजे पहुंचेगी ।

train

Indian Railway: राउरकेला व झारसुगुडा स्टेशनों पर बदला गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस का समय, देखें पूरी डिटेल
वापसी यात्रा में 05532 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 25 मार्च एवं 01 अप्रैल,2024 को आनन्द विहार टर्मिनस से 20.00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 20.40 बजे, मुरादाबाद से 22.50 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 05.30 बजे, गोण्डा से 06.32 बजे, बस्ती से 07.32 बजे, गोरखपुर से 08.40 बजे, बगहा से 11.24 बजे, नरकटियागंज से 12.12 बजे, बेतिया से 12.46 बजे तथा सगौली से 13.12 बजे छूटकर रक्सौल 14.30 बजे पहुंचेगी ।

इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+