Indian Railway: राउरकेला व झारसुगुडा स्टेशनों पर बदला गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस का समय, देखें पूरी डिटेल
Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15028/15027 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार सम्बलपुर तक किया गया था। इस गाड़ी के हटिया, राउरकेला, झारसुगुडा, रंगाली एवं सम्बलपुर स्टेशनों के समय में निम्नवत परिवर्तन किया गया है। शेष स्टेशनों पर इस गाड़ी के ठहराव एवं समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
परिवर्तित समयानुसार विस्तारित मार्ग पर 15028 गोरखपुर-हटिया-सम्बलपुर एक्सप्रेस हटिया स्टेशन पर 07.25 बजे पहुंचकर 07.35 बजे छूटेगी, राउरकेला स्टेशन पर 10.50 बजे पहुंचकर 10.58 बजे छूटेगी, झारसुगुडा स्टेशन पर 13.25 बजे पहुंचकर 13.30 बजे छूटेगी तथा रेंगाली स्टेशन पर 13.55 बजे पहुंचकर 13.57 बजे छूटकर सम्बलपुर 14.40 बजे पहुंचेगी ।

वापसी यात्रा में 15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समयानुसार सम्बलपुर से 09.20 बजे प्रस्थान कर, रेंगाली, झारसुगुडा, राउरकेला स्टेशनों पर रूकते हुये हटिया स्टेशन पर 16.40 बजे पहुंचकर 16.50 बजे छूटेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04653/04654 न्यू जलपाई गुड़ी-अमृतसर-न्यू जलपाई गुड़ी विशेष गाड़ी एवं 15933/15934 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस का पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे के कटिहार मण्डल के किशनगंज स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर 02 मिनट का अस्थाई ठहराव अगली सूचना तक निम्नवत प्रदान किया जायेगा ।
- न्यू जलपाई गुड़ी से 08 मार्च,2024 से चलने वाली 04653 न्यू जलपाई गुड़ी-अमृतसर विशेष गाड़ी किशनगंज स्टेशन पर 07.47 बजे पहुंचकर 07.49 बजे छूटेगी ।
- अमृतसर से 13 मार्च,2024 से चलने वाली 04654 अमृतसर-न्यू जलपाई गुड़ी विशेष गाड़ी किशनगंज स्टेशन पर 16.09 बजे पहुंचकर 16.11 बजे छूटेगी ।
- न्यू तिनसुकिया से 12 मार्च,2024 से चलने वाली 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस किशनगंज स्टेशन पर 05.25 बजे पहुंचकर 05.27 बजे छूटेगी ।
- अमृतसर से 08 मार्च,2024 से चलने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस किशनगंज स्टेशन पर 05.42 बजे पहुंचकर 05.44 बजे छूटेगी ।












Click it and Unblock the Notifications