Gorakhpur News: इस हाल में लावारिस युवक और युवतियों को देख उड़े आरपीएफ के होश, किया यह काम

Gorakhpur News: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। 09 सितम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल/गांेडा को गाड़ी संख्या-12566 में एक 16 वर्षीया लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन/गोंडा को सुपुर्द किया गया।


09 सितम्बर, 2024 को गाड़ी संख्या-12566 में यात्रा कर रही महिला यात्री को प्रसव हुआ। रेलवे सुरक्षा बल/ऐशबाग द्वारा तत्परता दिखाते उक्त महिला को अटेण्ड कर रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय राजाजीपुरम, लखनऊ में भर्ती कराया गया। 08 सितम्बर, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष/वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल/देवरिया को गाड़ी संख्या-15003 में एक 16 वर्षीय लड़का एवं एक 16 वर्षीया लड़की मिली। पूछताछ के उपरान्त दोनों को चाइल्ड लाइन/देवरिया को सुपुर्द किया गया।

GORAKHPUR

08 सितम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज रामबाग को झंूसी स्टेशन पर दो नाबालिग बच्चे उम्र क्रमशः 08 एवं 07 वर्ष मिले। पूछताछ के उपरान्त दोनों बच्चों को चाइल्ड लाइन/प्रयागराज रामबाग को सुपुर्द किया गया। 08 सितम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल/गोरखपुर को गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या-2 से एक 09 वर्षीय नाबालिग लड़का मिला। पूछताछ के उपरान्त बच्चे को चाइल्ड लाइन/गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 08 सितम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल/सीतापुर को सीतापुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या-1 पर एक 17 वर्षीय लड़का एवं एक 17 वर्षीया लड़की मिली। पूछताछ के उपरान्त दोनों को चाइल्ड लाइन/सीतापुर को सुपुर्द किया गया। 08 सितम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल/बस्ती द्वारा गाड़ी संख्या-14010 से एक 48 वर्षीया महिला को उतारा गया। परिजन के उपस्थित होने पर महिला को सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+