Puja Special Train: बनारस-गाजियाबाद पूजा स्पेशल ट्रेन 8 अक्टूबर से यात्रियों की राह बनाएगी आसान

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05047/05048 बनारस-गाजियाबाद-बनारस पूजा विशेष गाड़ी का संचलन बनारस से 08 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा गाजियाबाद से 09 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को 08 फेरों के लिये संशोधित समयानुसार निम्नवत किया जायेगा।

05047 बनारस-गाजियाबाद पूजा विशेष गाड़ी बनारस से 08 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को संशोधित समयानुसार बनारस से 22.00 बजे प्रस्थान कर भदोही से 23.10 बजे, दूसरे दिन माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 00.40 बजे, अमेठी से 01.16 बजे, रायबरेली जं. से 02.15 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 04.25 बजे, बरेली (उत्तर रेलवे) से 07.59 बजे तथा मुरादाबाद से 09.20 बजे छूटकर गाजियाबाद 11.45 बजे पहुँचेगी।

train

Gorakhpur News: DDU University के अंग्रेजी विभाग में पीएचडी में प्रवेश के लिए इस तिथि से होगा साक्षात्कार
वापसी यात्रा में, 05048 गाजियाबाद-बनारस पूजा विशेष गाड़ी का संचलन गाजियाबाद से 09 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को संशोधित समयानुसार गाजियाबाद से 12.35 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 15.30 बजे, बरेली (उत्तर रेलवे) से 17.05 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 23.10 बजे, दूसरे दिन रायबरेली जं. से 00.40 बजे, अमेठी से 01.32 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 02.15 बजे तथा भदोही से 03.40 बजे छूटकर बनारस 05.35 बजे पहुँचेगी।

इस गाडी में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+