Festival Special Train: आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Indian Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04058/04057 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 24, 28, 31 अक्टूबर तथा 04, 07, 11 एवं 14 नवम्बर, 2024 दिन सोमवार एवं वृहस्पतिवार को तथा मुजफ्फरपुर से 25, 29 अक्टूबर तथा 01, 05, 08, 12, 15 नवम्बर, 2024 दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को 07 फेरों हेतु निम्नवत किया जायेगा।
04058 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर त्यौहार विशेष गाड़ी 24, 28, 31 अक्टूबर तथा 04, 07, 11 एवं 14 नवम्बर, 2024 दिन सोमवार एवं वृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 23.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मुरादाबाद से 02.30 बजे, चन्दौसी से 03.25 बजे, लखनऊ जं. से 09.35 बजे, गोरखपुर से 14.45 बजे, छपरा से 18.35 बजे तथा हाजीपुर से 20.00 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 21.15 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्री में 04057 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल त्यौहार विशेष गाड़ी 25, 29 अक्टूबर तथा 01, 05, 08, 12, 15 नवम्बर, 2024 दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 23.55 बजे, दूसरे दिन छपरा से 01.45 बजे, गोरखपुर से 05.15 बजे, लखनऊ जं. से 12.00 बजे, चन्दौसी से 18.52 बजे तथा मुरादाबाद से 20.30 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 23.30 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 16 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications