नेत्र रोगियों के लिए गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय ने की यह खास पहल, होगा यह फायदा

Gorakhpur News: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 'निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिन्द आपरेशन' हेतु चयन शिविर का आयोजन, गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में रविवार को उच्चीकृत नेत्र विभाग के तत्वावधान में गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय परिसर, गोरखनाथ ,गोरखपुर में आयोजित की गई है।

उक्त जानकारी चिकित्सालय के निदेशक कर्नल (डॉ) हिमांशु दीक्षित ने दी है। उन्होने बताया कि 17 नवम्बर 2024 के बाद भी निःशुल्क कैम्प मार्च 2025 तक किये जायेगे जिसके तारीख की जानकारी बाद में दी जायेगी। गुरू श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय परिसर में आयोजित इस नेत्र शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शशांक कुमार, डॉ. ए.पी. त्रिपाठी, डॉ. संतोष तिवारी, डॉ. नवेन्दू राय, डॉ. एम. एल जैसवाल, डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. पवन कुमार यादव के साथ वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. दीपक चन्द श्रीवास्तव रहेंगे।

gorakhpur

UP News: प्रयागराज में अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच हाथापाई, छात्राओं के साथ अभद्रता का आरोप, स्थिति तनावपूर्ण
इस शिविर में मोतियाबिन्द के मरीजों को चिन्ह्ति कर एवं आपरेशन के पूर्व जांच कर आपरेशन की तारीख दी जायेगी। मोतियाबिन्द का निःशुल्क आपरेशन बिना टांका विधि से इन्ट्राआक्यूलर लेन्स (आई.ओ.एल.) लगाकर चिकित्सालय में गुरू श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति समय पर पहुंच कर विशाल 'निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिन्द आपरेशन' का लाभ उठावें।

इन नंबरों पर करें संपर्क

0551-2257138, 2257570* पर सम्पर्क कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन समय प्रातः 08.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक किया जाएगा।गुरू श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय, गोरखनाथ, गोरखपुर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+