गोरखपुर के इस वार्ड की महिलाओं ने बताया क्या हैं समस्याएं, प्रशासन से की अपील 'साहब! हमारी भी सुनिए'
Gorakhpur News: गोरखपुर जिले में निःसंदेश विकास कार्य तेजी से हो रहे है। इनके लिए योगी सरकार ने अच्छा खासा बजट भी दिया है। लेकिन इसके साथ ही कुछ वार्ड ऐसे भी हैं जहां समस्याएं बरकरार है। गोरखपुर नगर निगम के वार्ड 66 की भी कुछ अपनी समस्याएं है। न्यू कॉलोनी माधोपुर , सूरजकुंड के नाम से इसे जाना जाता है। यहां की महिलाओं ने वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव से खास बातचीत की।
न्यू कॉलोनी माधोपुर की रहने वाली माला श्रीवास्तव बताती है कि यहां कई समस्याएं हैं। सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं रहती है। किसी से शिकायत करिए तो कोई सुनने नहीं आता।

इस कॉलोनी के रहने वाले राम कुमार बताते हैं कि कई साल से इस कॉलोनी में जल निकासी की समस्या बरकरार है। जरा सी भी बारिश होती है यहां पानी लग जाता है। नाली का लेबल एक तरफ ऊंचा तो एक तरफ नीचा है। इसे अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। इससे प्रवाह सही रहेगा।
Recommended Video
रेनू गुप्ता कहती हैं कि मैं नगर निगम के अधिकारियों से अपील है कि मेरी कॉलोनी का काम कई साल से चल रहा है। जिससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसे जल्द से जल्द पूरा करें।
Gorakhpur News: DDU University ने शोध पात्रता परीक्षा को लेकर जारी किया अपडेट, सुरक्षा के लिए की पहल
शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि यहां कई साल से सड़क का निर्माण कार्य पेंडिंग में हैं। अब कुछ शुरू हुआ है। काफि समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है। हमने और यहां के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
पूनम कहती हैं कि नगर निगम से अपील करती हूं कि यहां कार्यों को जल्द पूरा कराएं। जिससे हमारी समस्या कम हो।












Click it and Unblock the Notifications