DDU University के अंग्रेजी विभाग ने जूनियर्स के लिए की यह खास पहल
Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्रों द्वारा एमए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के सम्मान में स्नेहिल स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय और विभाग की परंपरा के अनुसार, छात्र अपने जूनियर्स का स्वागत करते हैं, और इसी परंपरा को निभाते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों का स्वागत करने के साथ-साथ उनमें व्यक्तित्व विकास , सामूहिकता और टीम भावना को बढ़ावा देना था।

अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने इस अवसर पर छात्रों की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में सामूहिकता, एकता और आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करते हैं। मुझे गर्व है कि हमारे छात्र इस परंपरा को पूरी गरिमा के साथ निभा रहे हैं। इस आयोजन ने उनके व्यक्तित्व निर्माण और टीम भावना को मजबूत किया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एमए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंजू उपाध्याय ने कुमार विश्वास की कविता पढ़कर खूब तालियाँ बटोरी, जबकि अनुप्रिया मिश्रा, प्रतीक्षा मिश्रा, साक्षी सिंह और आरुषि गौतम के सुरमयी गीतों ने समा बाँध दिया। गौरव के ब्रेक डांस ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया।
इस कार्यक्रम को आनंद और कुशाग्र ने बहुत अच्छे से आयोजित कराया, जिससे समूचा आयोजन सफल और यादगार बन गया। कार्यक्रम का संचालन आकर्षिका और श्वेता उपाध्याय ने कुशलता से किया। समारोह ने छात्रों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया और इसे सभी ने बेहद सराहा।इस अवसर पर विभाग के शिक्षक प्रो. नंदिता सिंह, प्रो. आलोक कुमार, प्रो. गौरहरि बेहेरा, प्रो. सुनीता मुर्मू, प्रो अवनीश राय,डॉ. आमोद राय, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. संजीव कुमार विश्वकर्मा, और डॉ. बृजेश कुमार भी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications