DDU University News: एमबीए प्रथम सेमेस्टर की बची हुई सीटों पर इस तिथि को होगा प्रवेश, देखें डिटेल
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग के अन्तर्गत एम०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-25) में चतुर्थ काउंसिलिग में बची हुई सीटों पर प्रवेश निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार सीट की उपलब्धता एवं वरियता कम के अनुसार होगा।
दिनांक 11:09:2024
समय 11:00 से 01:00
अनारक्षित (समस्त संवर्ग) प्राप्तांक 90 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग 70 अंक
अनुसूचित जाति समस्त
अनुसूचित जनजाति समस्त

सभी प्रवेशार्थियों से अपेक्षित है कि वह यथा कार्यक्रम अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों, चरित्र प्रमाण-पत्र, अद्यतन जाति प्रमाण पत्र, स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र, विशेष संवर्ग के लिए विवरणिका में निर्देशित सक्षम अधिकारी का प्रमाणपत्र तथा उनकी छायाप्रति के साथ व्यवसाय प्रशासन विभाग, महाराणा प्रताप परिसर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में आज कार्य परिषद ने की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में 11 विभाग के 26 शिक्षकों का स्थाईकरण तथा 5 विभाग के 22 शिक्षकों का प्रमोशन (लेवल 10 से 11) और एक शिक्षक का प्रमोशन (लेवल 11 से 12) को स्वीकृति प्रदान की गई।
इससे पहले 13 जुलाई 2024 की बैठक में कार्य परिषद ने 5 विभाग के 16 शिक्षकों के स्थायीकरण तथा 5 विभाग के 45 शिक्षकों के प्रमोशन (लेवल 10 से 11) को अपनी मंजूरी दी थी।
कुलपति प्रो पूनम टंडन के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही है। इसी क्रम में एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी के संचालन के लिए एक निदेशक की नियुक्ति पर भी कार्य परिषद ने अपनी मोहर लगाई।












Click it and Unblock the Notifications