Ground Report Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में भड़की हिंसा की यह है असल वजह, डीडीयू के छात्रों ने खोले राज
Ground Report Gorakhpur On Bangladesh Crisis: इस समय पूरा बांग्लादेश हिंसा की आग में जल रहा है। यहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत में शरण ली है। लेकिन भारत में इसकी चर्चा बहुत तेज हो रही है। इस घटनाक्रम का यहां क्या असर होगा? शांति और सुरक्षा को लेकर सरकार को क्या करना चाहिए? ऐसे कई मुद्दों पर वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के राजनीति विज्ञान विभाग के छात्रों से खास बातचीत की।
मिलेट्री बेस बनाना चाहता था अमेरिका
छात्र मृदुल त्रिपाठी ने कहा कि अभी तक जो शेख हसीना की सरकार थी उससे भारत के अच्छे संबध थे। अब वहां उपद्रव हो रहा है। आज इसकी कई वजहें हैं। उनमें से एक यह भी है कि बांग्लादेश में अमेरिका अपना सैन्य बेस बनाना चाहता था । जिसका शेख हसीना विरोध कर रही थी।

सिर्फ छात्रों का आंदोलन नहीं
Recommended Video
छात्र आकाश कहते हैं कि जिस तरह से बांग्लादेश में आंदोलन हो रहा है उसे देख कर एक चीज तो साफ है कि यह सिर्फ छात्रों का आंदोलन नहीं है। इसमें कई विदेशी ताकतें भी शामिल हैं जो छात्रों को भड़काने का काम कर रही है।
आरक्षण के मुद्दे ने किया उत्प्रेरक का काम
हिमांशु राय कहते हैं कि आज बगलादेश का को हाल है अंतरराष्ट्रीय दबाव की देन है। अमेरिका की मांग न पूरी होने पर उसने बड़ी साजिश रची है। इसमें आरक्षण के मुद्दे ने उत्प्रेरक का काम किया।

Bangladesh Crisis News: बांग्लादेश से शेख हसीना की विदाई पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए क्यों बनी चुनौती?
शेख हसीना को यहां नहीं रहना चाहिए
छात्रा अंकिता राज ने कहा कि बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद शेख हसीना यहां आई हुई है। जिससे वहां पर हिंदुओ के साथ भी हैवानियत की जा रही है। इससे भारत की शांति और सुरक्षा व्यवस्था दोनों प्रभावित होगी। ऐसे में शेख हसीना को यहां रखना ठीक नहीं होगा।
देश के हिंदुओ में भी बढ़ेगा आक्रोश
छात्र प्रशांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है। जो बिलकुल उचित नहीं है। इससे भारत के हिंदुओ में भी आक्रोश बढ़ेगा। इस विद्रोह की वजह से भारत बांग्लादेश संबंधों में भी बहुत दूरी आ गई है। अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होगी।












Click it and Unblock the Notifications