Gorakhpur News DDU University: एमबीए और बीबीए के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग में आज 25 जून को एमबीए और बीबीए के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग में बजाज एलियान्ज कंपनी द्वारा कैंपस ड्राइव का यह आयोजन स्वयं कंपनी के चीफ ब्रांच मैनेजर बिधु शुक्ला के नेतृत्व में एमबीए एवं बीबीए के छात्रों का साक्षात्कार लेकर संपन्न हुआ।

इस कैंपस सिलेक्शन ड्राइव में बजाज एलियान्ज कंपनी ने बीमा के क्षेत्रों में उपलब्ध कई अवसरों की पेशकश की जो फाइनेंस, सेल्स, मार्केटिंग से संबंधित हैं। साथ ही, उन्होंने बजाज एलियान्ज में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी जिनमें 3 लाख रुपये प्रति वर्ष के वेतन पैकेज से शुरू होकर व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर काफी ऊपर तक जाता है।

ddu

आज संपन्न हुए साक्षात्कार में एमबीए के छात्र शुभम कुमार राय और अश्विन कुमार एवं बीबीए के छात्र अर्पित मिश्रा, जिज्ञासा शाही, अंशिका चंद, अनुपमा सिंह ने पहले राउंड में सफलता प्राप्त कर एचआर राउंड के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।

यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव व्यवसाय प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. श्रीवर्धन पाठक एवं समन्वयक प्रो. अनिल कुमार यादव एवं विभागीय शिक्षकों शुभम चौहान तथा सुश्री सिमरन उपाध्याय के प्रयासों से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+