DDU UNIVERSITY: अंशकालिक कार्यक्रम समन्वयक की नियुक्ति के लिए करें आवेदन, यह है पात्रता की शर्तें

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के संचालन के लिए अंशकालिक कार्यक्रम समन्वयक की नियुक्ति हेतु निम्नलिखित अर्हताओं के साथ आवेदन पत्र आमन्त्रित किये जाते है।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र कुलसचिव, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के नाम से सम्बोधित करते हुए वांछित प्रमाण पत्रों के साथ सादे कागज पर दिनांक 24.05.2024 तक प्रेषित करें। अन्तिम तिथि 24.06.2024 के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय के वेबसाईट www.ddugu.ac.in पर उपलब्ध है।

ddu

आवश्यक अर्हता-

1. विश्वविद्यालय या उससे सम्बद्ध कालेज में रीडर/प्रवक्ता चयन वेतनमान /प्रवक्ता वरिष्ठ वेतनमान पद पर कार्यस्त होनी चाहिए।

2. सम्बाद्ध कालेजों के प्राचार्य जिन्हे राष्ट्रीय सेवा योजना की पृष्ठभूमि तथा रीडर का दर्जा प्राप्त हो. को भी समन्वयक की नियुक्ति के लिए विचार किया जा सकता है।

3. राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम अधिकारी के पद पर न्यूनतम तीन वर्ष तक कार्य किया हो।

4. प्रशिक्षण तथा अभिविन्यास केन्द्र / प्रशिक्षण अभिविन्यास तथा अनुसंधान केन्द्र से राष्ट्रीय सेवा योजना पर अभिविन्यास किया होना चाहिए।

5. कार्यक्रम समन्वयक के चयन के समय अभ्यर्थी की आयु पचास (50 वर्ष) से कम होनी चाहिए।

मानदेय-शासनादेश के अनुसार कार्यकाल 03 वर्ष। 03 वर्ष के पश्चात् यदि कार्यकाल उच्च कोटि का होगा ता मूल्यांकन के पश्चात् पुनः 01 वर्ष की वृद्धि शासन की अनुमति से की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+