DDU University News: छात्रावास आवंटन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को करना होगा यह जरूरी काम
Gorakhpur News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय ने छात्रावास आवंटन को लेकर जरूरी निर्देश जारी किया है। खासकर खेल कोटे के छात्रों के लिए है।
समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि जिन विद्यार्थियों ने छात्रावास आवंटन हेतु नवीन आवेदन किया है वे अभ्यर्थी निम्नलिखित प्रपत्र आवेदित छात्रावास के कार्यालय में दिनांक 24.09.2024 दिन मंगलवार सायं 4.00 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा कर दें। जिनके प्रपत्रों की हार्डकापी दिनांक 24.09.2024 तक छात्रावास कार्यालय में जमा नही होगा उनके आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा।

1. छात्रावास हेतु किये गये ऑनलाइन आवेदन की हार्डकापी।
2. हाई स्कूल का अंक पत्र/प्रमाण पत्र।
3. गतवर्ष (अर्हता प्रदायी परीक्षा) परीक्षा का अंक पत्र।
4. प्रवेश परीक्षा का अंक पत्र (जिन पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई है अथवा AKTU/CUET/JEE/B.Ed) 1
(प्रो० शिवाकांत सिंह) मुख्य अभिरक्षक
विश्वविद्यालय परिसर में सत्र 2024-2025 के बी.ए./बी.एस.सी./बी. काम./एम.ए./एम.एस. सी/एम.काम. तथा एल.एल.बी. तीन वर्षीय कोर्स में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिनका प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर नहीं हुआ है। यदि उन्होनें अपने आवेदन पर खेल कोटा का विकल्प चिन्हित किया है तो वह अपने समस्त खेल प्रमाण पत्रों की छायाप्रति विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद कार्यालय में दिनांक 21.09.2024 को सांय 4:00 बजे तक अवश्य जमा करें।
(प्रो० अनुभूति दुबे)
संयोजक खेल कोटा समिति












Click it and Unblock the Notifications