Gorakhpur News: DDU University ने एम.एड. सेकेंड सेमेस्टर के छात्रों के लिए जारी की यह जरूरी सूचना, देखें डिटेल
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर एम एड द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। यह सूचना उनके आगामी होने वाली परीक्षा से है।
विश्वविद्यालय आवासीय खण्ड एम०एड० द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2023-2024 के छात्र छात्राओं को सूचित किया गया है कि उनकी प्रायोगिक / मौखिकी परीक्षा 25 जुलाई को पूर्वाह 10:00 बजे से (महाराणा प्रताप परिसर) शिक्षाशास्त्र विभाग में होगी। सभी छात्र/छात्रा अपनी प्रायोगिक फाइल एवं प्रवेश पत्र के साथ समय से उपस्थित हो।
यह सूचना विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता, शिक्षाशास्त्र विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने जारी की है।

मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में ''Boosting Your Body's Defenses: unvealing the link between diet, gut bacteria, and human diseases" विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
Gorakhpur News: DDU University और व्राटिनो टेक्नॉलॉजी के बीच हुआ करार, छात्रों को होगा यह फायदा
कार्यक्रम के शुरुआत मे विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजर्षि कुमार गौड़ ने मुख्य वक्ता डॉ आशुतोष मंगलम, एसोसिएट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ़ पैथोलॉजी, यूनिवर्सिटी ऑफ़ आईयोवा (अमेरिका) का विभाग आगमन पर मुख्य वक्ता का पुष्पगुच्छ एवं विश्वविद्यालय के स्मृति-चिन्ह भेंट कर व सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया। तत्पश्चात वरिष्ठ प्रोफेसर व रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के निदेशक प्रोफेसर दिनेश यादव द्वारा मुख्य वक्ता का परिचय करवाया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने बूस्टिंग योर बॉडीज डिफेंस अनवीलिंग दी लिंक बिटवीन डाइट गुड बैक्टीरिया एंड ह्यूमन डिजीजस विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने विज्ञान व बायोटेक्नोलॉजी के महत्व के बारे में बताया एवं डॉ मंगलम ने बताया की आंतों में पाई जाने वाली जो बैक्टीरिया है वह मानव शरीर के रक्षा तंत्र को बढ़ाने में सहायक है और उनका मानव शरीर में रहना अत्यंत आवश्यक है। और उन्होंने अपने किए हुए रिसर्च आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की।












Click it and Unblock the Notifications