DDU University ने इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म पूरित करने को लेकर जारी किया निर्देश
Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने स्नातक, परास्नातक सहित कई पाठ्यक्रमों को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किया है।
विश्वविद्यालय के पत्र संख्या-1229/कमेटी/2024 दिनांक 10.08.2024 के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों (स्नातक, परास्नातक, पी-एच०डी०, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स) तृतीय, पंचम, सप्तम, एवं नवम् सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म पूरित कर जमा करने की तिथि दिनांक 18.08.2024 तक निर्धारित की गई थी।

सम्यक् विचारोपरान्त छात्रहित में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म पूरित करने की तिथि निम्नलिखित शर्तों के साथ पुनः विस्तारित की जाती है-
1. दिनांक 21.08.2024 से 25.08.2024 तक विलम्बशुल्क रहित।
2. दिनांक 26.08.2024 से 31.08.2024 तक रू0 500/- प्रति छात्र विलम्बशुल्क के साथ ।
जिन छात्र/छात्राओं द्वारा उक्त अवधि में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म नहीं पूरित किया जाता है, तो ऐसे छात्र/छात्रायें किसी भी दशा में परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications