DDU University में होगी 29 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति, कार्य परिषद की मोहर

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में कार्य परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई।

बैठक में कार्य परिषद ने 29 असिस्टेंट प्रोफेसर (संविदा) की नियुक्ति पर अपनी मोहर लगाई। असिस्टेंट प्रोफेसर (संविदा) की नियुक्ति बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बीए एलएलबी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बीकॉम बैंकिंग एंड इंश्योरेंस स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए किया गया है। कार्य परिषद ने अपनी पिछली बैठक में 19 असिस्टेंट प्रोफेसर (संविदा) पर नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की थी। इस प्रकार कुल मिलाकर 43 असिस्टेंट प्रोफेसर (संविदा) पर विभिन्न स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए नियुक्त किया जा चुके हैं।

ddu

*18 शिक्षकों का सीएएस के अंतर्गत लेवल 10 से 11 पर पदोन्नति*
इसके साथ ही कार्य परिषद ने रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन, दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी और वाणिज्य विभाग के 18 शिक्षकों का सीएएस के अंतर्गत लेवल 10 से 11 पर पदोन्नति को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की। कार्य परिषद ने अपनी पिछली बैठक में 65 शिक्षकों के प्रमोशन के प्रस्ताव पर मोहन लगाई थी। इस प्रकार अब तक कुल 83 शिक्षकों का प्रमोशन किया जा चुका है।
कार्य परिषद में आज की बैठक में शिक्षा शास्त्र विभाग के दो शिक्षकों के स्थाईकरण के प्रस्ताव पर भी अपनी सहमति जताई। कार्य परिषद ने अपनी पिछली बैठक में 26 शिक्षको के स्थाईकरण को स्वीकृति प्रदान की थी। इस प्रकार कुल मिलाकर 28 शिक्षकों का स्थाईकरण विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किया गया है।

कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कार्यभार संभालने के बाद ही विभिन्न रोजगारपरक स्ववितपोषित पाठ्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर (संविदा) की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है।
इसके साथ ही कुलपति ने विगत वर्षों में नियुक्त किए गए सहायक आचार्यों के लंबित प्रमोशन तथा सहायक आचार्य के स्थाईकरण की प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+