DDU University News: बीटेक, बीसीए सहित इन कक्षाओं की बची हुई सीटों के लिए प्रवेश इस तिथि से
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय ने बीटेक, बीसीए, सहित कई कक्षाओं में प्रवेश के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं।
प्रो उमेश यादव, निदेशक, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने बताया कि B Tech. (IT, ME, ECE) एवं BCA(IoT), BCA(ML&DS), MS(AI) की बची हुई सीटों पर प्रवेश स्पॉट काउनसेलिंग के माध्यम से IET परिसर मे दिनांक 4 अक्टूबर 2024 को 10:00 बजे से 1:00 बजे तक सम्पन्न होगा। विस्तृत जानकारी के लिये अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर सम्पर्क करें।

सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत 'आत्मनिर्भर भारत' विषय पर आयोजित हुए भाषण प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को कुलपति प्रो पूनम टंडन ने प्रमाणपत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता में एलएलबी तृतीय वर्ष के प्रकाश पाण्डेय को प्रथम, बीए तृतीय वर्ष को ख़ुशी गोंड को द्वितीय एवं बीए तृतीय वर्ष की शिफ़ा वसीउल्लाह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था। वहीं अंकुर मिश्रा एमए राजनीतिशास्त्र, आर्या त्रिपाठी बीए तृतीय वर्ष, विपुल कुमार एमएससी प्राणिविज्ञान एवं दीपांश त्रिपाठी बीजेएमसी को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रमाणपत्र पाकर सभी प्रतिभागी बेहद उत्साहित दिखे।












Click it and Unblock the Notifications